मशहूर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपनी निजी जिंदगी के वो लम्हे शेयर किए जिसके बारे में लोग घर के अंदर चार दिवारी में भी बात करने से कतराते हैं।
राधिका आप्टे ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड आया और उनकी माँ को इस बारे में बताया तो वो बहुत खुश हुईं।
पीरियड आने पर मनाया गया जश्न
राधिका आगे बताती हैं कि उनके घर मे ज्यादातर लोग पेशे से डॉक्टर हैं इसलिए इस बारे में बात करने में किसी तरह की शरमन्दगी महसूस नही की जाती। उन्होंने बताया कि जब उनके मम्मी को उनके पहले पीरियड के बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुईं और घर मे पार्टी रखा गया। यहां तक कि उनकी मम्मी ने उन्हें गिफ्ट भी दिया।
ये मॉडल है इतनी खूबसूरत की देखने वालों की आंखें रह जाती हैं खुली की खुली # HOT
राधिका आप्टे बताती हैं कि महिलाओं का पीरियड आना बड़ा ही स्वाभाविक है और इसके बारे में बातें करने से किसी प्रकार की कोई हिचकिचाहट नही होनी चाहिए।
कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी पहली पीरियड के अनुभव को पब्लिकली शेयर किया था।
पैड के साथ सेल्फी लेने का चैलेंज
इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने हाथों में पैड लेकर फ़ोटो ले रहे है और सोशल मीडिया में भी शेयर कर रहे हैं। साथ ही साथ दूसरे मित्रों को टैग कर के उनको भी ऐसा करने का चैलेंज कर रहे हैं।
बड़े बड़े स्टार अक्षय कुमार और अमीर खान ने भी पैड के साथ फोटो लेकर शेयर कर चुके हैं। चैलेंज दीपिका पादुकोण जैसे हस्तियों को भी मिला है। अब देखते है वो ये चैलेंज एक्सेप्ट करती हैं या नही।
क्या आप है इस चैलेंज के लिए तैयार?
दोस्तों आप का महिलायों के पीरियड के ऊपर क्या विचार है हमे कमेंट कर के जरूर बताएं। अगर आप को ये पैड चैलेंज मिलता है तो क्या आप इसे कर पायेंगे। अगर आप को ये चैलेंज देना होगा तो आप इसे किसे देंगे।
Discussion about this post